Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दीप्ति शर्मा का क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम में चयन से आगरा में खुशी

उत्तर प्रदेश के आगरा के शमशाबाद कस्बे में 24 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति के पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे से रिटायर्ड हैं। उनकी मां सुशीला शर्मा एक शिक्षिका हैं। दीप्ति ने तेज गेंदबाज रहे अपने बड़े भाई सुमित शर्मा से प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना कॅरियर चुना।

20 Aug 2025

दीप्ति शर्मा का क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम में चयन से आगरा में खुशी

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के होनहार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा का भारतीय महिला टीम में चयन से जिले में खुशी का माहौल है। दीप्ति का चयन क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए हुआ है।

उत्तर प्रदेश के आगरा के शमशाबाद कस्बे में 24 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति के पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे से रिटायर्ड हैं। उनकी मां सुशीला शर्मा एक शिक्षिका हैं। दीप्ति ने तेज गेंदबाज रहे अपने बड़े भाई सुमित शर्मा से प्रेरित होकर क्रिकेट को अपना कॅरियर चुना।

उत्तर प्रदेश की टीम में, 12 साल की उम्र में ही दीप्ति का चयन हो गया था। वर्ष 2014 में दीप्ति भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए चुनी गयीं। इसी वर्ष उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने वनडे कॅरियर की शुरुआत की। दीप्ति ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में पूनम राउत के साथ मिलकर 320 रनों की विश्व रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की। उसमें दीप्ति ने ख़ुद 188 रन बनाये थे। महिला वनडे क्रिकेट में ये दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

दीप्ति को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2020 में अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया। दीप्ति अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। दीप्ति डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स के लिए खेलते हुए हैट्रिक लेकर पहली भारतीय गेंदबाज बनीं। दीप्ति शर्मा को खेल में शानदार उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए यूपी पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

दीप्ति के पिता भगवान शर्मा ने बताया कि दीप्ति बचपन से ही क्रिकेट के लिए पूर्ण समर्पित है। उसका वर्ल्ड कप में चयन आगरा के साथ-साथ देश के लिए भी गौरव का विषय है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुशील जोशान ने कहा कि दीप्ति का चयन नई पीढ़ी के लिए एक रोल मॉडल का काम करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीप्ति शर्मा का क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टी
उत्तर प्रदेश के आगरा के शमशाबाद कस्बे में 24 अगस्त 1997 को जन्मी दीप्ति के पिता भगवान शर्मा भारतीय रेलवे से रिटायर्ड हैं। उनकी मां सुशीला शर्मा एक शिक्षिका हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News